Indian Army Agniveer Admit Card 2025: अग्निवीर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Indian-Army-Agniveer-Admit-Card-2025.jpg


भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक रूप से 16 जून 2025 को जारी कर दिए हैं। यह एडमिट कार्ड अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) पदों के लिए है और उम्मीदवार इसे इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 30 जून से 10 जुलाई 2025 के बीच विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।

Admit Card Indian Army Agniveer 2025

सबसे पहले इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।

“Login / Apply Online” सेक्शन में जाएं।

“Agniveer Admit Card 2025 Download” लिंक पर क्लिक करें।

रजिस्टर्ड ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरें।

लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखेगा।

उसमें दी गई व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र आदि को ध्यान से जांचें।

एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लें और परीक्षा के दिन अपने साथ जरूर लेकर जाएं।

महत्वपूर्ण सूचना: यदि आप अपना पासवर्ड भूल गए हैं, तो रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए OTP प्राप्त करके नया पासवर्ड सेट कर सकते हैं और लॉगिन कर सकते हैं।

परीक्षा की तिथि और शेड्यूल

अग्निवीर जीडी परीक्षा: 30 जून 2025 से शुरू

ट्रेड्समैन के एडमिट कार्ड: 18 जून 2025

अग्निवीर टेक एडमिट कार्ड: 19 जून 2025

महिला सैन्य पुलिस (GDM) और ट्रेड्समैन 8वीं: 23 जून 2025

परीक्षा पैटर्न और सिलेबस

अग्निवीर भर्ती परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के माध्यम से आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 50 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न होंगे, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा की अवधि 1 घंटा होगी।

नेगेटिव मार्किंग: हर गलत उत्तर के लिए 0.5 अंक काटे जाएंगे।

भाषा: परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों में होगी।

अग्निवीर जीडी एवं ट्रेड्समैन सिलेबस:

सामान्य ज्ञान – 15 प्रश्न

गणित – 15 प्रश्न

सामान्य विज्ञान – 15 प्रश्न

लॉजिकल रिजनिंग – 5 प्रश्न

अग्निवीर टेक्निकल पदों के लिए:

सामान्य ज्ञान व रिजनिंग – 10 प्रश्न

गणित – 15 प्रश्न

फिजिक्स – 15 प्रश्न

केमिस्ट्री – 10 प्रश्न

परीक्षा के दिन क्या ले जाना जरूरी है?

एडमिट कार्ड (प्रिंटेड कॉपी)

एक वैध फोटो आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी)

परीक्षा स्थल पर परीक्षा समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य है।

अपना एडमिट कार्ड यहाँ से डाउनलोड करें – क्लिक करें

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। कृपयाआधिकारिक वेबसाइट से ही नवीनतम और सटीक जानकारी प्राप्त करें।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top