राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) 2025 में शामिल अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रीट परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए REET Certificate 2025 आधिकारिक रूप से 27 जून 2025 को जारी कर दिया गया है। यह सर्टिफिकेट शिक्षक भर्ती की अगली प्रक्रिया के लिए आवश्यक दस्तावेज है।
REET Certificate 2025
REET 2025 परीक्षा का आयोजन 27 और 28 फरवरी 2025 को तीन पारियों में किया गया था। लेवल 1 की परीक्षा 27 फरवरी को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक हुई थी, वहीं लेवल 2 की परीक्षाएं 27 फरवरी की दोपहर और 28 फरवरी की सुबह में आयोजित की गईं। इस परीक्षा का परिणाम 8 मई 2025 को घोषित किया गया था।
कहां से डाउनलोड करें REET सर्टिफिकेट?
अभ्यर्थी अपना रीट प्रमाण पत्र REET की आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in से डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। इसके बाद सर्टिफिकेट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड करके प्रिंट निकालना होगा।
सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की प्रक्रिया:
REET की आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जाएं।
“REET 2024 Certificate” लिंक पर क्लिक करें।
रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
सबमिट बटन पर क्लिक करें।
सर्टिफिकेट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंट लें।
नोडल सेंटर से भी मिलेगा सर्टिफिकेट
REET 2025 सर्टिफिकेट केवल ऑनलाइन ही नहीं बल्कि जिले के नोडल परीक्षा केंद्रों पर भी उपलब्ध हैं। यदि किसी कारणवश ऑनलाइन डाउनलोड न हो पाए, तो अभ्यर्थी अपने जिले के संबंधित नोडल केंद्र पर जाकर आधार कार्ड और एडमिट कार्ड दिखाकर प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
DigiLocker से भी मिलेगा विकल्प
जो अभ्यर्थी डिजिटल विकल्प चाहते हैं, वे अपना सर्टिफिकेट DigiLocker से भी डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, सरकारी मान्यता प्राप्त हार्ड कॉपी प्राप्त करने के लिए नोडल सेंटर से मिलान कराना अनिवार्य रहेगा।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। कृपयाआधिकारिक वेबसाइट से ही नवीनतम और सटीक जानकारी प्राप्त करें।